देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही ईद-उल-फितर, नमाज, गले मिलकर बधाई और मीठे पकवानों के साथ खुशियों का त्योहार


 रमज़ान के पवित्र महीने के समापन के बाद आज पूरे देश में ईद-उल-फितर बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। चांद दिखने की पुष्टि के बाद 21 मार्च को ईद का त्योहार मनाने की घोषणा की गई, जिसके बाद देशभर के मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई।

सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर अल्लाह की इबादत की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर “ईद मुबारक” कहते नजर आए, जिससे आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश फैलता दिखा।

इस खास मौके पर घरों में सेवइयां, शीर खुरमा और अन्य पारंपरिक मिठाइयां बनाई गईं। बच्चों और बड़ों के बीच ईदी बांटने की परंपरा भी निभाई गई, जिससे त्योहार की खुशियां और बढ़ गईं। बाजारों में भी ईद को लेकर खास रौनक देखने को मिली, जहां कपड़ों, मिठाइयों और सजावट के सामान की खूब खरीदारी हुई।

प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। देशभर में यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता नजर आ रहा है।

संवाददाता: रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send