NEET-UG परीक्षा में बड़ा बदलाव, अगले साल से ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा, पेपर लीक विवाद के बाद सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा
नई दिल्ली। NEET-UG परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सरकार ने माना है कि इस वर्ष आयोजित परीक्षा में पेपर लीक जैसी गंभीर गड़बड़ियां सामने आई थीं, जिसके चलते यह बड़ा निर्णय लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 3 मई को हुई NEET-UG-2026 परीक्षा में कई राज्यों से पेपर लीक और धांधली की शिकायतें सामने आई थीं। मामले के बढ़ते विवाद और छात्रों के विरोध के बाद केंद्र सरकार ने जांच कराई, जिसमें अनियमितताओं के संकेत मिले। इसके बाद सरकार ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव का फैसला लिया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छात्रों के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साल रद्द हुई परीक्षा अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। हालांकि यह परीक्षा पारंपरिक पेपर-पेंसिल मोड में ही होगी, जबकि अगले वर्ष से पूरी परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन प्रणाली से कराई जाएगी।
सरकार का मानना है कि ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली लागू होने से पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं पर काफी हद तक रोक लग सकेगी। वहीं, इस फैसले के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच नई परीक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...
कोई टिप्पणी नहीं: