नौतपा के बीच बदला मौसम, MP के कई जिलों में बारिश से मिली राहत, रतलाम, धार और झाबुआ में झमाझम बारिश, देवास में गिरे ओले; गर्मी से लोगों को राहत

भोपाल। मध्य प्रदेश में नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार सुबह रतलाम, धार, झाबुआ और देवास समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। देवास जिले में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश के कारण कई शहरों की सड़कें पानी से तरबतर हो गईं। रतलाम और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे और तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। वहीं झाबुआ और धार में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। देवास में ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई, हालांकि भीषण गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने संतोष जताया।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का यह बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
लगातार कई दिनों से 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे तापमान के बीच हुई इस बारिश ने नौतपा की तपिश को काफी हद तक कम कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई इलाकों में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।
संवाददाता : रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send