सूखीसेवनिया आरओबी पर फिर दौड़े वाहन, दो माह बाद एक साइड से यातायात शुरू।

भोपाल। भोपाल बायपास स्थित बिलखिरिया–सूखीसेवनिया आरओबी पर 16 मार्च 2026 को रिटेनिंग वॉल क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद किए गए मार्ग को मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद रविवार 24 मई को सुबह 11 बजे से एक साइड से यातायात के लिए पुनः खोल दिया गया।
एमपीआरडीसी के मुख्य अभियंता के निर्देशन में क्षतिग्रस्त टू-लेन रिटेनिंग वॉल का सुधार एवं मरम्मत कार्य तेजी से कराया गया। तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा निरीक्षण के बाद ब्रिज की एक साइड से वाहनों की आवाजाही प्रारंभ कर दी गई है।
करीब दो माह तक मार्ग बंद रहने से बिलखिरिया, सूखीसेवनिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यातायात पुनः शुरू होने से अब वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

अधिकारियों के अनुसार शेष हिस्से के कार्य भी चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। पुलिस और प्रशासन द्वारा वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक आवागमन करने की अपील की गई है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send