सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष, खासकर Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए “कांग्रेस के राजकुमार” पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी हार की सेंचुरी पूरी होने वाली है। मोदी ने दावा किया कि जनता अब विकास के साथ खड़ी है और कांग्रेस की राजनीति को लगातार नकार रही है।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में असम के विकास कार्यों को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि पहले असम की पहचान सिर्फ चाय तक सीमित थी, लेकिन अब राज्य तेजी से तकनीकी क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। “अब असम की पहचान ‘चाय और चिप’ दोनों से होगी, जो परंपरा और आधुनिक विकास का प्रतीक है,” उन्होंने कहा।
मोदी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर असम में इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग और डिजिटल सेक्टर को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने निवेश, रोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने की योजनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि इससे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
सभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को लेकर पीएम मोदी ने जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह समर्थन भाजपा की जीत का संकेत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विकास की गति को बनाए रखने के लिए फिर से भाजपा-एनडीए को समर्थन दें।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का यह दौरा आगामी चुनावों को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां भाजपा अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ मैदान में है।
संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल

कोई टिप्पणी नहीं: