डॉ. मोहन यादव ने MSME क्षेत्र को दी बड़ी सौगात, 169.57 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी,257 से अधिक MSME इकाइयों को सीधा लाभ, ‘समर्थ MSME विकसित म.प्र.’ योजना से उद्योगों को मिलेगा नया बल
मध्यप्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘समर्थ MSME विकसित म.प्र.’ योजना के तहत बड़ी आर्थिक सहायता जारी की।
जनसंपर्क विभाग, मध्यप्रदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की 257 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) इकाइयों के खातों में 169.57 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि MSME सेक्टर प्रदेश की आर्थिक मजबूती का आधार है। छोटे और मध्यम उद्योग न केवल उत्पादन बढ़ाते हैं, बल्कि बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उद्योगों के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने इस सहायता के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। कई उद्यमियों ने बताया कि इस वित्तीय सहयोग से उनके उद्योगों को विस्तार करने, नई तकनीक अपनाने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सरकार का लक्ष्य ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ की दिशा में MSME सेक्टर को मजबूत करना है, जिससे राज्य में निवेश बढ़े और युवाओं को अधिक रोजगार के अवसर मिलें।
संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल

कोई टिप्पणी नहीं: