भोपाल में भोहरा समाज ने ईद का पर्व सादगी, भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। इस अवसर पर सुबह से ही शहर की प्रमुख मस्जिदों और मरकजों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। सभी ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
नमाज के दौरान समाज के लोगों ने देश और दुनिया में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआएं मांगीं। धार्मिक गुरुओं ने अपने संदेश में आपसी सौहार्द, प्रेम और सामाजिक एकता बनाए रखने पर जोर दिया।
पूरे आयोजन में सादगी और अनुशासन देखने को मिला। मस्जिदों में व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और लोगों ने शांति के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
यह पर्व समाज में एकता, सद्भाव और इंसानियत का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
संवाददाता: रुचिका धोटे, भोपाल
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...

कोई टिप्पणी नहीं: