भोपाल | विधानसभा बजट सत्र का आठवां दिन आज


 मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आठवां दिन आज अहम रहने वाला है। सदन में छह महत्वपूर्ण विभागों के बजट पर करीब चार घंटे तक विस्तृत चर्चा होगी। इन विभागों में लोक निर्माण विभाग (PWD), जनजातीय कार्य, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग शामिल हैं। विपक्ष द्वारा विभिन्न मदों में खर्च, योजनाओं की प्रगति और जमीनी अमल को लेकर सरकार से जवाब मांगे जाने की संभावना है।

चर्चा के दौरान सड़कों और भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं की स्थिति तथा शिक्षा विभाग में रिक्त पदों और संसाधनों की कमी जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। भोपाल गैस त्रासदी राहत विभाग के बजट पर भी विशेष फोकस रहेगा, जिसमें प्रभावितों को मुआवजा, स्वास्थ्य सुविधाएं और पुनर्वास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा सदन में फायर सेफ्टी कानून को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा। हाल की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा मानकों के पालन और प्रशासनिक तैयारी पर सवाल उठ सकते हैं। वहीं, शहरों में बढ़ती निराश्रित पशुओं की समस्या को लेकर भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आएगा, जिसमें आमजन की सुरक्षा और नगर निकायों की जिम्मेदारी पर चर्चा होने की संभावना है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send